"Spirituality and religion" "अध्यात्म और धर्म" मैं अध्यात्म और धर्म को सरल भाषा में समझने का प्रयत्न कर रहा हूँ , अध्यात्म और धर्म क्या है इनके उद्देश्य क्या है? ये क्यू बनाये गए? और हमरे लिए इनकी क्या आवश्यकता है और क्यों? हम इन सभी प्रश्नो के बारे में विचार करेंगे। अध्यात्म :- अध्यात्म एक जरिया है अपने आत्मा, चेतना को समझने का,अपने भीतर दैविक शक्तियों को जगाने का, अध्यात्म एक साधना है, और मनुष्य साधक है, अध्यात्म एक मार्ग है जिससे ब्रह्मांडीय शक्तयो को पहचाना जा सकता है , उन शक्तयो को पाकर अपनी चेतना को जागृत कर जन कल्याण के लिए काम करना ही अध्यात्म है,अध्यात्म प्राणियों में सदभावना का भाव एवं समस्त जन-जाति की रक्षा सिखाता है,अध्यात्म इन्द्रयों को जागृत करने का माध्यम है अल...